Free Fire MAX में शुरू हुआ होली का जश्न, आज से रोज मिलेंगी  फ्री गन स्किन Free Fire MAX Daily Login 

Free Fire MAX में 9 मार्च 2022 को होली सेलेब्रेशन शुरू हुआ है। गेम डेवलपर ने Happy Holi 2022 का कैलेंडर रिलीज किया है और साथ ही इसके तहत नए इवेंट्स भी शुरू कर दिए हैं

इनमें पहला इवेंट Daily Login – 1 है। यहां पर हिस्सा लेने पर प्लेयर्स को लेजेंडरी और थीम गन स्किन ट्राई करने के लिए मिलेंगी

यह गेम में 13 मार्च तक ऐक्टिव रहेगा। इस दौरान आपको गेम में रोज़ाना लॉगिन करना होगा। हर दिन लॉगिन करने पर आपको दो नई गन स्किन मिलेंगी

इनमें लेजेंडरी गन स्किन के साथ थीम गन स्किन भी शामिल होंगी, पहले दिन का लॉगिन: M79 – Demolitionist & AN94 – Spikey Spine,  दूसरे दिन का लॉगिन: MP5- Demolitionist & M79- Hipster Bunny

तीसरे दिन का लॉगिन: M1014- Demolitionist & AWM- Duke Swallotail चौथे दिन का लॉगिन: AUG- Party Animal & P90- Rebel Academy पांचवें दिन का लॉगिन: Woodpecker- Party Animal & Scar- Mystic Seeker

ये सभी गन स्किन आपको सिर्फ ट्राई करने के लिए मिलेंगी। Free Fire MAX के होली सेलब्रेशन में आगे और भी इवेंट जोड़े जाएंगे

Holi Extra Rewards की शुरुआत 19 मार्च को हो जाएगी और 22 मार्च तक चलेगा Character Trial गेम में 14 से 22 मार्च के लिए शेड्यूल है